यूँ न थी मुझसे बेरुख़ी पहले
तुम तो ऐसे न थे कभी पहले
जिसमें शामिल तुम्हारी मर्ज़ी थी
हमने चाही वही ख़ुशी पहले
हमने तुमसे यही तो सीखा था
दुश्मनी बाद दोस्ती पहले
जब तलक वो न था तो ऐ 'राही'
कितनी आसाँ थी ज़िंदगी पहले
यूँ न थी मुझसे बेरुख़ी पहले
तुम तो ऐसे न थे कभी पहले
जिसमें शामिल तुम्हारी मर्ज़ी थी
हमने चाही वही ख़ुशी पहले
हमने तुमसे यही तो सीखा था
दुश्मनी बाद दोस्ती पहले
जब तलक वो न था तो ऐ 'राही'
कितनी आसाँ थी ज़िंदगी पहले
yūṇ na thī mujhse berukhī pahle
tum to aise na the kabhī pahle
jismeṅ śhāmil tumhārī marzī thī
hamne chāhī vahī khuśhī pahle
hamne tumse yahī to sīkhā thā
duśhmnī bād dostī pahle
jab talak vo na thā to ai 'rāhī'
kitnī āsāṇ thī ziṅdgī pahle