सब कुछ कैसा अच्छा अच्छा लगता था
तू मेरा और मैं तेरा आईना था
एक ज़माना बीत गया कुछ याद नहीं
तू था या वो कोई तेरे जैसा था
जब भी आता दिल ही दुखाता था लेकिन
ऐसा शख़्स था फिर भी अच्छा लगता था
इक आहट सी जैसे दिल तक आई थी
इसके बाद ज़मानों तक सन्नाटा था
सब कुछ कैसा अच्छा अच्छा लगता था
तू मेरा और मैं तेरा आईना था
एक ज़माना बीत गया कुछ याद नहीं
तू था या वो कोई तेरे जैसा था
जब भी आता दिल ही दुखाता था लेकिन
ऐसा शख़्स था फिर भी अच्छा लगता था
इक आहट सी जैसे दिल तक आई थी
इसके बाद ज़मानों तक सन्नाटा था
sab kuchh kaisā achchhā achchhā lagtā thā
tū merā aur maiṅ terā āīnā thā
ek zamānā bīt gayā kuchh yād nahīṅ
tū thā yā vo koī tere jaisā thā
jab bhī ātā dil hī dukhātā thā lekin
aisā śhakhs thā phir bhī achchhā lagtā thā
ik āhaṭ sī jaise dil tak āī thī
iske bād zamānoṅ tak sannāṭā thā