ल: तुम्हीं तो मेरी पूजा हो हाँ तुम्हीं तो मेरी पूजा हो
तुम्हें दिल में बसाया है
त: तुम्हीं तो मेरी दुनिया हो हाँ तुम्हीं तो मेरी दुनिया हो
तुम्हें दिल से लगाया है
तुम्हीं तो मेरी दुनिया …
ल: इबादत है निगाहों की तुम्हीं को देखते रहना
तेरी हर बात को सहना
तुम्हीं तो मेरे साथी हो तुम्हें अपना बनाया है
तुम्हीं तो मेरी पूजा …
त: तमन्ना है इन आँखों की तुम्हारे ही नज़ारे हों
जहाँ देखूँ तुम्हें देखूँ हसीं जलवे तुम्हारे हों -2
तुम्हीं ने मेरी मंज़िल को बहारों से सजाया है
तुम्हीं तो मेरी दुनिया …
ल: तुम्हारे हाथ में है अब हमारी लाज का आँचल
न बह जाए कहीं देखो हमारी आँख का काजल -2
त: तुम्हीं तो मेरी दुनिया …
ल: तुम्हीं तो मेरी पूजा …