त: तू रूप की रानी, मैं चोरों का राजा
हो तेरा मेरा प्यार निराला
ल: बस एक नजर और एक मुस्कान में
जाने तूने क्या कर डाला
त: दुनिया में हसीं भी देखे हैं
वो रूप कहाँ जो तुझमें है -2
ल: सूरज की किरण में गरमी है
वो धूप कहाँ जो तुझमें है - 2
त: तू धरती का तारा, मैं ज़रा आवारा
के तेरा मेरा …
त: बालों में सुहाने अंधेरे हैं
गालों पे चमकते सवेरे हैं - 2
ल: इस दिल में उजाले तेरे हैं
हाय राम ये नैन लुटेरे हैं - 2
त: तू चंचल धारा, मैं झूमता किनारा
के तेरा मेरा …
त: तू नाच के जिस पल्(दम?) लहराये
बिजली की अदा भी शरमाये - 2
ल: तू झूम के जिस दम मुस्काये
कलियों को पसीना आ जाये - 2
त: तू प्रीत की वीना, मैं नगमा तिहारा
के तेरा मेरा …