ये: तू जो मेरे सुर में -2
सुर मिला ले, संग गा ले
तो ज़िंदगी हो जाए सफ़ल
हे: तू जो मेरे मन का -2
घर बना ले, मन लगा ले
तो बंदगी हो जाए सफ़ल
दोनों: तू जो मेरे सुर में
ये: चाँदनी रातों में, हाथ लिए हाथों में
हे: चाँदनी रातों में, हाथ लिए हाथों में
दोनों: डूबे रहें एक दूसरे की, रस भरी बातों में
ये: तू जो मेरे संग में -2
मुस्कुरा ले, गुनगुना ले
तो ज़िंदगी हो जाए सफ़ल
हे: तू जो मेरे मन का…
दोनों: तू जो मेरे सुर में…
हे: क्यों हम बहारों से, खुशियाँ उधार लें
ये: क्यों हम बहारों से, खुशियाँ उधार लें
दोनों: क्यों न मिलके हम खुद ही अपना जीवन सुधार लें
हे: तू जो मेरे पथ में -2
दीप गा ले ओ उजाले
तो बंदगी हो जाए सफ़ल
ये: तू जो मेरे सुर में -2
सुर मिला ले, संग गा ले
तो ज़िंदगी हो जाए सफ़ल्