श: प्यार के जहान की ( निराली सरकार है ) -2
ल: प्यार के जहान की ( निराली सरकार है ) -2
दोनों: ( मुहब्बत के थाने में ) -2 ये दिल थानेदार है
ये दिल हवलदार है ये दिल चौकीदार है
दोनों: प्यार के जहान की …
ल: अनोखी कचेरी है ये ( अनोखा क़ानून है ) -3
श: मुहब्बत की अर्ज़ी का नया मज़्मून है -2
दोनों: आँखों का डाकख़ाना हो आँखों का डाकखाना
नज़रों का तार है जी नज़रों का तार है
मुहब्बत के थाने में …
प्यार के जहान की …
ल: प्यार के इसकूल में ( इक ही तलाश है ) -3
श: लाखों उम्मीदवार कोई कोई पास है -2
दोनों: ( मुश्किल सबक़ है ये ) -2
पर मज़ेदार है जी पर मज़ेदार है
मुहब्बत के थाने में …
प्यार के जहान की …
ल: प्यार किया जिसने वो ( प्यार ही में खो गया ) -3
श: इतना समझ लो के बेकार हो गया -2
दोनों: ( उसके लिए तो ) -2
हर दिन इतवार है जी हर दिन इतवार है
मुहब्बत के थाने में …
प्यार के जहान की …