Phoolon Ka Taaron Ka (Hare Rama Hare Krishna)

फूलों का तारों का सबका कहना है
Year
Language

फूलों का तारों का सबका कहना है
एक हज़ारों में मेरी बहना है
सारी उमर हमें संग रहना है

जब से मेरी आँखों से हो गई तू दूर
तब से सारे जीवन के सपनें हैं चूर
आँखों में नींद ना मन में चैना है
एक हज़ारों में मेरी बहना है

देखो हम तुम दोनों हैं एक डाली के फूल
मैं ना भूला तू कैसे मुझको गई भूल
आ मेरे पास आ कह जो कहना है
एक हज़ारों में मेरी बहना है

जीवन के दुखों से यूँ डरते नहीं हैं
ऐसे बच के सच से गुज़रते नहीं हैं
सुख की है छाँव तो दुःख भी सहना है
एक हज़ारों में मेरी बहना है