दिल की लगी ने हम को -2
दीवाना कर के छोड़ा -2
दुनिया की हर खुशी से -2
बेगाना कर के छोड़ा -2
(तक़दीर बन के बिगड़ी
अरमान हुए ना पूरे)-2
जो ख्वाब हम ने देखे
सब रह गये अधूरे -2
दिल के चमन को ग़म ने -2
वीराना कर के छोड़ा -2
रोयेंगे सुनने वाले -2
सुन-सुन के ये कहानी -2
रोयेंगे सुन ने वाले
सुन-सुन के ये कहानी -2
दुनिया ने दो दिलों की
इक बात भी ना मानी -2
उल्फ़त की ज़िंदगी को -2
अफ़साना कर के छोड़ा -2
दिल की लगी ने हम को -2
दीवाना कर के छोड़ा -2