र: मुक़ाबला हमसे ना करो -2
हम तुम्हें अपने रंग में रंग डालेंगे एक ही पल में -2
ल: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
आ: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
हमारे सामने किसका चिराग़ जलता है
ल: हमारे सामने सूरज भी हाथ मलता है -2
र: हमारे सामने जलवे भी सर झुकाते हैं
ये हुस्न वाले हमीं से ही हार जाते हैं
दो: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
र: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
आ: तड़पने लगते हैं दिल जिस तरफ़ गुज़र जाएँ -2
ल: जिन्हें हो नाज़ ज़रा मेरे सामने आएँ -2
र: हमारे प्यार की क़िस्मत को तुम सँवारोगे
तुम्हारा चेहरा ही कहता है दिल को हारोगे
दो: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
र: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
आ: हमें न छेड़ो के हम तो हैं नाज़ के पाले -2
ल: तुम्हारे जैसे बहुत देखे चाहने वाले -2
र: ये मेरे प्यार का दावा है इन्तक़ाम नहीं
तुम्हें अपना न बनाया तो मेरा नाम नहीं
दो: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …
र: मुक़ाबला हमसे …
हम तुम्हें …