प्ं: (ओ मृगनयनी चंद्रमुखी )-2
मैं हूँ तेरा प्रेम दीवाना
कु: (ओ सुन रसिया मन बसिया मेरे)-2
मुझे तू भूल न जाना
प्ं: म्रिगनयनी चंद्रमुखी
प्ं: जब जब मेरे नैनों से उलझे
मदभरे तेरे नैना
तब तब नैन में महक उठे
वो पहली सुहाग की रैना
म्रिगनयनी चंद्रमुखी
कु: अरमान यही है हाथों से तेरे
पान सद मैं खाऊँ रे
तेरी बाहों में साँस लूँ मैं
चरणों में मर जाऊँ रे
प्ं: ओ जान मेरी फिर ऐसी कभी
बात ज़ुबाँ पे ना लाना
साथ जियें हैं साथ मरेंगे
गाते गाते गाना
म्रिगनयनी चंद्रमुखी