Kitna Pyara Wada Hai

कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आँखों का
Work
Year
Language

कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आँखों का
इस मस्ती में सूझे ना, क्या कर डालूँ हाल मोहे संभाल
ओ साथिया, ओ बेलिया

हो उजाला, या अँधेरा
कहीं ना छूटे, हाथ मेरा
कोई मेरा ना तेरे बिन
पिया निभाना साथ मेरा
अरे, कोरा कोरा, गोरा गोरा, ये अंग तोरा, हाय
पागल मोहे बना दिया
कितना प्यारा वादा है

बरसों मैंने मन जलाया
मिली पलकों की तब ये छाया
काँटे मेरे तन में टूटे
गले से तूने तब लगाया
हो सैयां प्यारे, चलता जा रे, बैयाँ डारे, हाय
गरवा तोहे लगा लिया
कितना प्यारा वादा है

रोज़ उठाके ये नयनवा
छुआ करुँगी तोरा मनवा
जैसे पहली बार चाहा
सदा चाहूँगी मैं सजनवा
हाय, तेरे नैना, मेरे नैना, फ़िर क्या कहना, हाय
क्या क्या ना मैंने पा लिया
कितना प्यारा वादा है