ल: जो भी बुरा भला है, अल्लाह जानता है
बन्दे के दिल में क्या है, अल्लाह जानता है
ज: ये फ़र्श-ओ-अर्श क्या है, अल्लाह जानता है
परदों में क्या छिपा है, अल्लाह जानता है
ल: जा कर जहाँ से कोई, वापस नहीं है आता
वो कौन सी जगह है, अल्लाह जानता है
ज: नेकी बदी को अपनी, कितना ही तू छिपाये
अल्लाह को पता है, अल्लाह जानता है
ल: ये धूप छाओं देखो, ये सुबह शाम देखो
सब क्यूं ये हो रहा है, अल्लाह जानता है
ज: क़िस्मत के नाम को तो, सब जानते हैं लेकिन
किस्मत में क्या लिखा है, अल्लाह जानता है
-----------------------------------------------------------------------
Dictionary :
1. बन्दे - person
2. फ़र्श-ओ-अर्श - earth \& sky
3. नेकी-बदी - virtue \& vice
-----------------------------------------------------------------------