जाओ रे, जोगी तुम जाओ रे
ये है प्रेमियों की नगरी
यहाँ प्रेम ही है पूजा
जाओ रे …
प्रेम की पीड़ा सच्चा सुख है
प्रेम बिना ये जीवन दुख है - 2
जाओ रे …
जीवन से कैसा छुटकारा
है नदिया के साथ किनारा - 2
जाओ रे …
ज्ञान कि तो है सीमा ज्ञानी
गागर में सागर का पानी - 2
जाओ रे …