जान पहचान हो, जीना आसान हो
दिल को चुरानेवालों आँख न चुराओ,
नाम तो बताओ
जान पहचान हो …
हाय आज की ये शाम जवाँ
यूँ न चली जाये
फिर से न आयेगी ये किसीके बुलाये
याऽ या!
जान पहचान हो …
बोलो ये न बोलो तुम
हो गये इशारे
सीधी सीधी चोट हुई दिल पे हमारे
याऽ ऊ, हा हा
जान पहचान हो …
चुप-चुप देखा देखी
नज़रें दीवानी
ज़रा सी ये बात बन जाये न कहानी
हाय्ऽ ऊ अह अह
जान पहचान हो …