त: इतने क़रीब आके भी क्या जाने किस लिये (2)
कुछ अजनबी से आप हैं, कुछ अजनबी से हम
कुछ अजनबी से आप हैं
म: वो एक बात जो थी फ़क़त आप के लिये (2)
वो एक बात कह न सके आप ही से हम (2)
कुछ अजनबी से आप हैं
त: ऐसी तो कोई क़ैद नहीं दिल की बात पर
अपस की बात है तो डरे क्यों किसी से हम
कुछ अजनबी से आप हैं …
म: तुम दूर हो तो मौत भी आये न हम को रास (2)
तुम पास तो जान भी दे दे खुशी से हम
कुछ अजनबी से आप हैं …
त: मौत एक वहम, और हक़ीकत है ज़िंदगी
इक दूसरे को माँगेंगे इस ज़िंदगी से हम
दो: इक दूसरे को माँगेंगे इस ज़िंदगी से हम
इक दूसरे को माँगेंगे