इश्क़ ने तोड़ी सर पे क़यामत्
इश्क़ ने तोड़ी सर पे क़यामत
ज़ोर-ए-क़यामत क्या कहिये
सुनने वाला कोई नहीं है
रूदाद-ए-मुहब्बत क्या कहिये
दिल है किसी का राज़-ए-हक़ीकत
राज़-ए-हक़ीकत क्या कहिये
हैरत-ए-जलवा मोहर-ब-लब है
जलवा-ए-हैरत क्या कहिये
उस पे किसी की तीर-ए-सितम सी
मश्क़-ए-सियासत क्या कहिये
iśhq ne toṛī sar pe qayāmat
zor-e-qayāmat kyā kahiye
sunne vālā koī nahīṅ hai
rūdād-e-muhabbat kyā kahiye
dil hai kisī kā rāz-e-haqīkat
rāz-e-haqīkat kyā kahiye
hairat-e-jalvā mohar-ba-lab hai
jalvā-e-hairat kyā kahiye
us pe kisī kī tīr-e-sitam sī
maśhq-e-siyāsat kyā kahiye