इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगाके देख लिया
तक़दीर का रोना कम न हुआ
आँसू भी बहाके देख लिया
इक दिल का लगाना
( इक बार भुलाना चाहा था
सौ बार वो हमको याद आया ) -2
( इक भूलनेवाले को हमने
सौ बार भुलाके देख लिया ) -2
इक दिल का लगाना
( अब तक तो समझ में आ न सका
इस दिल की तमन्नाएं क्या हैं )-2
सौ बार
( सौ बार हँसा के देख लिया
सौ बार रुला के देख लिया ) -2
इक दिल का लगाना बाक़ी था
सो दिल भी लगाके देख लिया
इक दिल का लगाना