दो: इक चमेली के मँडवे तले -2
मैकदे से ज़रा दूर उस मोड़ पर -2
दो बदन प्यार की आग में जल गए
इक चमेली के …
र: प्यार हर्फ़-ए-वफ़ा प्यार उनका ख़ुदा -2
प्यार उनकी चिता
दो: दो बदन प्यार की …
ओस में भीगते चाँदनी में नहाते हुए -2
जैसे दो ताज़ा-रु ताज़ा-दम फूल पिछले पहर -2
ठंडी ठंडी सुबुक रौ चमन की हवा -2
सर्फ़-ए-मातम हुई -3
र: काली-काली लटों से लिपट गर्म रुख़सार पर
एक पल के लिए रुक गई
दो: दो बदन प्यार की …
ओ हमने देखा उन्हें दिन में और रात में नूर-ओ-ज़ुल्मात में -2
र: मस्जिदों के मिनारों ने देखा उन्हें
आ: मंदिरों के किवाड़ों ने देखा उन्हें
आ: मैकदे की दराड़ों ने ( देखा उन्हें ) -3
दो: दो बदन प्यार की …
ये बता चारागर तेरी ( ज़ंबील में ) -2
र: नुस्ख़ा-ए-कीमिया-ए-मुहब्बत भी है
आ: नुस्ख़ा-ए …
र: कुछ इलाज-ओ-मुदावा-ए- ( उल्फ़त भी है ) -2
दो: दो बदन प्यार की …
% इलाज-ओ-मुदावा-ए-उल्फ़त: cउरे फ़ोर (थे इल्ल्नेस्स ओफ़ ) लोवे