Hazar Baatein Kahe Zamana

हज़ार बातें कहे ज़माना
Work
Year
Language

हज़ार बातें कहे ज़माना
मेरी वफ़ा पे यकीन रखना
हर एक अदा में है बेगुनाही
मेरी अदा पे यकीन रखना

मेरी मोहब्बत की ज़िन्दगी को
नज़र न लग जाए इस जहां की
यही सदा है धड़कते दिल की
मेरी सदा पे यकीन रखना

किसी को हँसता न देख पाए
अजीब शय है ये बैरी दुनिया
ये बेमुर्वत है बेवफा है
न बेवफा पे यकीन रखना

नज़र में रहना है खुशनसीबी
नज़र से गिरना है बेहयाई
हया है औरत का एक गहना
मेरी हया पे यकीन रखना