हाय
आ के दर्द जवाँ है -2
सजना हाय
( रात का इशारा है
प्यार ने पुकारा है ) -2
बाँहों में ले-ले मुझे
आह
आ के दर्द जवाँ है -2
ऐसी बदरिया
पहली बार छाई है
झूम के उठी तो है
बरसने न पाई है
( मेरी ये निगाहें
ग़र्म बाँहें
अब न मानेंगी ) -2
आख़िर तेरी साँसें
मेरे दिल का दर्द जानेंगी
आ हा
आ के दर्द जवाँ है -2
नज़रें गुलाबी हों तो
हर शै गुलाबी है
मेरी नज़र से देखो
दुनिया शराबी है
( देखो मेरे दिल में
आज कैसी
बेक़रारी है ) -2
घायल मैं हिरनिया
मेरे दिल का तू शिकारी है
आ हा
आ के दर्द जवाँ है -2
सजना हाय
( रात का इशारा है
प्यार ने पुकारा है ) -2
बाँहों में ले-ले मुझे
आह
आ के दर्द जवाँ है
हाय
आ के दर्द जवाँ है