लत: ईचक दाना बीचक दाना दाने ऊपर दाना, ईचक दाना
छज्जे ऊपर लड़की नाचे, लड़का है दीवाना, ईचक दाना
लत: एक जानवर ऐसा जिसके दुम पर पैसा
सर पे भी ताज है बादशाह के जैसा
ओऽ
बादल देखे छम-छम नाचे अल्बेला मसताना, ईचक दान
बोलो क्या?
बच्चे: मोर
ईचक दाना, बीचक दाना …
लत: हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी
राजा जी के बाग़ में दुशाला ओढ़े खड़ी थी
ओऽ
कच्चे-पक्के बाल हैं उसके मुखड़ा है सुहाना, ईचक दाना
बोलो क्या?
राज: बुड्ढी
बच्चे: भुट्टा
लत: छोटी सी छोकरी लालबाई नाम है
पहने वो घाघरा एक पैसा दाम है
ओऽ
मुँह में सबके आग लगाये आता है रुलाना, ईचक दाना
बोलो क्या? बोलो न
बच्चे: मिच.री
मुकेश: ईचक दाना बीचक दाना दाने ऊपर दाना, ईचक दाना
छज्जे ऊपर लड़की नाचे, लड़का है दीवाना, ईचक दाना
चालें वो चलकर दिल में समाया
आ ही गया वो, किया है सफ़ाया
तुम भी देखो बचकर रहना चक्कर में न आना, ईचक दाना
लत: ग़म?
राज: धत्! हम्!