चाँद को देखो जी -2
मस्ती लुटाए जादू जगाए दिल में हमारे रे
चाँद ये कहता है -2
धरती की रानी, हँसती जवानी, दिन हैं तुम्हारे रे
र: पहली नज़रिया तोरी, दिल मेरा ले गई गोरी -2
ल: हमने लुटा दी दुनिया, और तुमने लुटा दी छोरी
बात ये कैसी है -2
यूँ न सताओ, हम तो सजन हैं, नैनों के मारे रे
ल: रात है भीगी-भीगी और साथ है सजन तेरा -2
र: मेरी तमन्ना ये है, अब हो न कभी सवेरा
रात ये तेरी है -2
तारों की टोली, नीले गगन में ये ही पुकारे रे