(आँसू की बूँद है कभी, जीवन
कभी मुस्कान है) -2
आँसू की बूँद
(बरसात की, उलझन में जा
आशाओं के, दीपक जला) -2
जीना बहुत मुश्किल सही, मरना
कहाँ आसान है
आँसू की बूँद
(जो बात है दिल में दबी
खोई न आँखों में कहीं) -2
थम जाएगा दिल में तेरा, जो
दर्द का तूफ़ान है
आँसू की बूँद
(बाज़ी उस की मौत हो
भूले जो अपने आप को) -2
उस ने गगन को छू लिया, अपने
जिसे पहचान है
आँसू की बूँद है कभी, जीवन
कभी मुस्कान है
आँसू की बूँद्