र: आजकल शौक़-ए-दीदार है
क्या कहूँ आपसे प्यार है
आजकल शौक़-ए-दीदार है
( क्या कहूँ ) -2 आपसे प्यार है -3
आ: मेरी जानिब से इन्कार है
मेरी जानिब से इन्कार इन्कार है
क्या करूँ मैं अगर प्यार है
( क्या करूँ ) -2 मैं अगर प्यार है -3
र: प्यार वो चीज़ है जिससे ओ नाज़नीं
पहले इन्कार करते हैं सारे हसीं
फिर कहते हैं इकरार है
फिर ये कहते हैं इकरार इकरार है
क्या कहूँ आपसे …
आ: छोटा मुँह और बड़ी बात मत भूलिए
देखिए अपनी औक़ात मत भूलिए
किस्सा-ए-इश्क़ बेकार है
किस्सा-ए-इश्क़ बेकार बेकार है
क्या करूँ मैं अगर …
र: आपकी हर अदा पर मैं क़ुर्बान हूँ
कुछ तरस खाइए मैं भी इन्सान हूँ
किसलिए मुझसे तकरार है
किसलिए मुझसे तकरार तकरार है
क्या कहूँ आपसे …
आ: सुन सकेंगे न हम आपकी इल्तिजा
जा के दीजिए किसी और दर पे सदा
यहाँ दिल है न दिलदार है
यहाँ दिल है न दिलदार दिलदार है
क्या करूँ मैं अगर …
र: जान-ए-मन अब तो मिलने का वादा करो
आ: हम नहीं जानते तुम जियो या मरो
र: गुफ़्तगू का ये कोई तरीका नहीं
आ: और तुमको भी कोई सलीका नहीं
र: मेरी उल्फ़त की insult यूँ न करो
आ: you shut-up
र: you shut-up -2
आ: you shut-up. Idiot अपना रास्ता चलो
र: यूँ ना तड़पाओ आशिक़ को देखो hello, hello