Tumhari Palkon Ki Chilmano Mein

तुम्हारी पलकों की चिलमनों में
Work
Year
Language

तुम्हारी पलकों की चिलमनों में ये क्या छुपा है सितारे जैसा
हसीन है ये हमारे जैसा, शरीर है ये तुम्हारे जैसा
तुम्हारे ख्वाबों के आईने में ये क्या छुपा है हमारे जैसा
जवान है ये हमारे जैसा, हसीन है ये तुम्हारे जैसा

तुम्हारी बाहों में छुपके हमने
तुम्ही को तुमसे चुरा लिया है
चुरानेवाले के हाथ हमने जो खो दिया था वो पा लिया है
तुम्हारे होठों की ख़ामोशी में ये क्या छुपा है इशारे जैसा
हसीन है ये हमारे जैसा, शरीर है ये तुम्हारे जैसा

नये मुसाफिर के कौन हैं हम
नये मुसाफिर को ये बता दो
वो तुमसे खुद ही करेगा बातें
करीब आ के इसे जगा दो
तुम्हारी शर्मीली शोखियों में ये क्या छुपा है शरारे जैसा
तुम्हारे ख्वाबों की आईने में ये क्या छुपा है हमारे जैसा
जवान है ये हमारे जैसा, हसीन है ये तुम्हारे जैसा