तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम
आ जा मेरी बाहों में आ
ले लेगी जां मेरी तेरी नाराजगी
जिसमें तू खुश रहे मेरी उसमें ख़ुशी
तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम..
तेरी ये सादगी ये भोलापन तेरा
मेरा नसीब है खिलता जोबन तेरा
मेरी बहार तू मेरा करार तू
मस्ती से भर दिया तूने जीवन मेरा
तू मेरी है मैं तेरा हूँ सनम
पगली है क्या हँस दे जरा
चुपके से बोल दे दिल में जो बात है
अब कोई डर नहीं अपनी हर रात है
अपन ये प्यार भी पूजा से कम नहीं
मुझको ये नाज़ है तू मेरे साथ है
तू रूठा तो मैं रो दूँगी सनम..