तेरे बिना जिया जाए ना - 2
बिन तेरे तेरे बिन साजना
साँस में साँस आए ना
तेरे बिना …
जब भी ख़यालों में तू आए
मेरे बदन से ख़ुश्बू आए
महके बदन में रहा न जाए
रहा जाए ना
तेरे बिना …
रेशमी रातें रोज़ न होंगी
ये सौगातें रोज़ न होंगी
ज़िंदगी तुझ बिन रास न आए
रास आए ना
तेरे बिना …