Satayega Kise Tu Aasaman

सताएगा किसे तू आसमां जब हम नहीं होंगे
Work
Year
Language

सताएगा किसे तू आसमां जब हम नहीं होंगे
दिये हैं तूने ऐसे ग़म कभी जो कम नहीं होंगे

सितारे टूटने से आसमां का क्या बिगड़ता है
कमी क्या होगी दुनिया में अगर एक हम नहीं होंगे

हैं जब तक हम तभी तक दुश्मनी है हमसे दुनिया को
यही दुनिया हमें ढूंढेगी हम जिस दम नहीं होंगे