Samne Hai Jo Use

सामने है जो उसे लोग बुरा कहते हैं
Work
Language

सामने है जो उसे लोग बुरा कहते हैं
जिसको देखा ही नहीं उसको खुदा कहते हैं

ज़िन्दगी को भी सिला कहते हैं कहनेवाले
जीनेवाले तो गुनाहों की सज़ा कहते हैं

फ़ासले उम्र के कुछ और बढ़ा देती है
जाने क्यूँ लोग उसे फिर भी दवा कहते हैं

चंद मासूम से पत्तों का लहू है फ़ाकिर
जिसको मेहबूब के हाथों की हिना कहते हैं