Pyaar Hume Kis Mod Pe Le Aaya

प्यार हमे किस मोडपे ले आया
Year
Language

तुम में वो क्या देखा जो कहा दीवाना
हम को नहीं कुछ समझ.. जरा समझाना
प्यार में जब भी आँख कहीं लड़ जाए
तब धड़कन और बेचैनी बढ़ जाए
जब कोई गिनता है रातोंको तारें
तब समझो उसे प्यार हो गया प्यारे

प्यार तुम्हे किस मोड़ पे ले आया
के दिल करे हाए हाए, कोई ये बताये क्या होगा
प्यार हमे किस मोडपे ले आया
के दिल करे हाए हाए, कोई ये बताये क्या होगा

बत्तिया बुझा दो....
बत्तिया बुझा दो के नींद नहीं आती है
बत्तिया बुझानेसे भी नींद नहीं आएगी
बत्तिया बुझानेवाली जाने कब आएगी
शोर ना मचाओ वर्ना भाभी जाग जाएगी

प्यार तुम्हे किस मोड़ पे ले आया
के दिल करे हाए हाए, कोई ये बताये क्या होगा

आखिर क्या है ऐसी भी मज़बूरी
अरे मिल गए दिल फिर भी क्यों है ये दूरी
दम है तो उनसे छिनके ले आएँगे
अरे दी ना घरवालो ने अगर मंजूरी

प्यार हमे किस मोडपे ले आया
के दिल करे हाए हाए, कोई ये बताये क्या होगा
प्यार हमे किस मोडपे ले आया
के दिल करे हाए हाए, कोई ये बताये क्या होगा