Padhoge Likhoge To Honge

पढोगे लिखोगे तो होंगे ख़राब
Year
Language

मलदे सूरज के मुँह पे मलाई
बुड़बक बादल पे कर दे चढाई

खोले किताबे करें हम पढ़ाई
पानीपत में हुई थी लड़ाई
सुनो सुनो दिल की सुनो
डरो नहीं शेर बनो
डरोगे तो ठेंगा मिलेगा
पढोगे लिखोगे तो होंगे ख़राब
जो तुम खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब

बदमाशियों से ज़रा बाज़ आओ
थोड़ा किताबों से भी दिल लगाओ
विद्या कसम हम पढ़ेंगे दबा के
मगर तुम भी देखो किताबों से आगे
बढ़ो ज़रा आगे बढ़ो
लिखा नहीं जो वह पढ़ो
डरोगे तो ठेंगा मिलेगा

ऐसे हवा में जो उड़ता फिरेगा
मंडे को टीचर का डण्डा पड़ेगा
क्रिकेट का मैं करूँगा बहाना
कैंसिल है मंडे को इस्कूल जाना
ज़िद मेंटेन करो, चढ़ो माउंटैन चढ़ो
डरोगे तो ठेंगा मिलेगा