Nazar Lagi Raja Tore Bangle Par

नजर लागी राजा तोरे बंगले पर
Year
Language

नजर लागी राजा तोरे बंगले पर

जो मैं होती राजा बन को कोयलिया
कुहुक रहती राजा तोरे बंगले पर

जो मैं होती राजा कारी बदरिया
बरस रहती राजा तोरे बंगले पर

जो मैं होती राजा बेला चमेलिया
लिपट रहती राजा तोरे बंगले पर

जो मैं होती राजा तुम्हरी दुल्हनिया
मटक रहती राजा तोरे बंगले पर