Nainowali Ne Hai Mera Dil Loota

नैनोंवाली ने हाय मेरा दिल लूटा
Work
Language

नैनोंवाली ने हाय मेरा दिल लूटा
नैनोंवाली, भोलीभाली, एक मतवाली ने हाय मेरा दिल लूटा
नैनोंवाली ने, भोलीभाली ने
दिल मेरा लूटा, दिल मेरा लूटा, दिल मेरा लूटा

मुस्काती इठलाती गाती आई ज़ुल्फ़ें खोले
कोयलिया चुप हो जाए जब उसकी पायल बोले
मुझे दिखा के प्यारभरे दो नैना भोले-भोले

कैद में उसकी जो आ जाए वो कैदी ना छूटे
लाखो बंधन टूटे लेकिन ये बंधन ना टूटे
नींद चुरा ली मुझसे कर के वादे झूठे झूठे

नाज़-ओ-अदा से चाँद के आगे घूंघट जब सरकाए
चाँद तड़प कर उसके गोरे कदमों पर गिर जाए
तारें पूछे हुआ है क्या तो चाँद ये बोले हाय