Kaun Tujhe

कौन तुझे यूँ प्यार करेगा
Year
Language

तू आता है सीने में
जब जब साँसे भरती हूँ
तेरे दिल की गलियों से
मैं हर रोज़ गुज़रती हूँ

हवा के जैसे चलता है तू
मैं रेत जैसी उडती हूँ
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा
जैसे मैं करती हूँ

मेरी नज़र का सफर
तुझपे ही आके रुके
कहने को बाकी है क्या
कहना था जो कह चुके
मेरी निगाहें हैं तेरी निगाहों पे
तुझे खबर क्या बेखबर
मैं तुझसे ही छुप छुप कर
तेरी आँखें पढ़ती हूँ
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा
जैसे मैं करती हूँ

तू जो मुझे आ मिला
सपने हुए सरफिरे
हाथों में आते नहीं
उड़ते हैं लम्हे मेरे
मेरी हँसी तुझसे
मेरी ख़ुशी तुझसे
तुझे खबर क्या बेक़दर
जिस दिन तुझको ना देखूँ
पागल पागल फिरती हूँ
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा
जैसे मैं करती हूँ