Kaho Ji Tum Kya Kya Kharidoge

कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे
Work
Year
Language

कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे
सुनो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे
यहाँ तो हर चीज़ बिकती है
लालाजी तुम क्या क्या
मियाँजी तुम क्या क्या
बाबूजी तुम क्या क्या ख़रीदोगे
सुनो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे
कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे

ये बलखती हुई ज़ुल्फ़ें, ये लहराते हुए बाज़ू
ये होठों की जवां मस्ती, ये आँखों का हसीं जादू
अदाओं के ख़जाने, जवानी के तराने, बहारों के ज़माने
कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे

तड़पती शोखियाँ दे दूँ, मचलता बाँकपन दे दूँ
अगर तुम एक कली माँगो तो मैं सारा चमन दे दूँ
ये मस्ती के घेरे, ये महके अँधेरे, ये रंगीन डेरे
कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे

मोहब्बत बेचती हूँ मैं, शराफ़त बेचती हूँ मैं
न हो गैरत तो ले जाओ, के गैरत बेचती हूँ मैं
निगाहें तो मिलाओ, अदाएं ना दिखाओ, यहाँ ना शरमाओ
कहो जी तुम क्या क्या ख़रीदोगे