जब कभी बोलना वक़्त पर बोलना Work Hariharan songs Language Hindi जब कभी बोलना वक़्त पर बोलना मुद्दतों सोचना, मुख़्तसर बोलना पहले कुछ दूर तक साथ चल के परख फिर मुझे हमसफ़र हमसफ़र बोलना उम्रभर को मुझे बेसदा कर गया तेरा एक बार मुँह फेरकर बोलना मेरी खानाबदोशी से पूछे कोई कितना मुश्किल है रस्ते को घर बोलना