Itna Na Mujh Se Tu (duet)

इतना ना मुझ से तू प्यार बढा
Work
Year
Language

इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा
की मैं एक बादल आवारा
कैसे किसीका सहारा बनूँ
की मैं खुद बेघर बेचारा

इसलिए तुझसे मैं प्यार करुँ
की तू एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
है नाम मेरा जल की धारा

इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा
की मैं एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
है नाम मेरा जल की धारा

मुझे एक जगह आराम नहीं
रुक जाना मेरा काम नहीं
मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम
मैं देस बिदेस का बंजारा

इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा
की मैं एक बादल आवारा
कैसे किसीका सहारा बनूँ
की मैं खुद बेघर बेचारा

इसलिए तुझसे मैं प्यार करुँ
की तू एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
है नाम मेरा जल की धारा

ओ नील गगन के दीवाने
तू प्यार ना मेरा पहचाने
मैं तब तक साथ चलूँ तेरे
जब तक ना कहे तू मैं हारा

इसलिए तुझसे मैं प्यार करुँ
की तू एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
है नाम मेरा जल की धारा

इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा
की मैं एक बादल आवारा
कैसे किसीका सहारा बनूँ
की मैं खुद बेघर बेचारा

क्यों प्यार में तू नादान बने
एक पागल का अरमान बने
अब लौट के जाना मुश्किल है
मैने छोड़ दिया है जग सारा

इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा
की मैं एक बादल आवारा
जनम जनम से हूँ साथ तेरे
है नाम मेरा जल की धारा

itnā nā mujhse tū pyār baṛhā
kī maiṅ ek bādal āvārā
kaise kisīkā sahārā banūṇ
kī maiṅ khud beghar bechārā

islie tujhse maiṅ pyār karuṇ
kī tū ek bādal āvārā
janam janam se hūṇ sāth tere
hai nām merā jal kī dhārā

mujhe ek jagah ārām nahīṅ
ruk jānā merā kām nahīṅ
merā sāth kahāṇ tak dogī tum
maiṅ des bides kā baṅjārā

o nīl gagan ke dīvāne
tū pyār nā merā pahchāne
maiṅ tab tak sāth chalūṇ tere
jab tak nā kahe tū maiṅ hārā

kyoṅ pyār meṅ tū nādān bane
ek pāgal kā armān bane
ab lauṭ ke jānā muśhkil hai
maine chhoṛ diyā hai jag sārā