हम तुम्हारे हैं ज़रा घर से निकलकर देख लो
ना यकीं आये तो दिल से दिल बदलकर देख लो
दिल जब दिल से मिल गए क्या करेगी दुनिया सनम
दिल जब दिल से मिल गए जल मरेगी दुनिया सनम
चाहे मेरे साथ थोड़ी दूर चलकर देख लो
क्या मजा इश्क़ में है सुनके हो जाओगे गुम
क्या मजा इश्क़ में है खुद समझ जाओगे तुम
तुम भी मेरी तरह सारी रात जलकर देख लो
जो तुम्हे दिल से चाहे ग़म से नहीं डरते कभी
जो तुम्हे दिल से चाहे उफ़ भी नहीं करते कभी
चाहे चुटकी से मेरे दिल को मसलकर देख लो