Chand Raat Tum Ho Saath

चाँद रात तुम हो साथ
Year
Language

चाँद रात तुम हो साथ
क्या करें अजी अब तो दिल मचल मचल गया

दिल का ऐतबार क्या
क्या करोगे जी कल जो ये बदल बदल गया

ज़ुल्मी नज़र कैसी निडर दिल चुरा लिया
जाने किस अजब से देश में बुला लिया
ये भी कोई दिल है क्या, जहाँ मौक़ा मिला फिसल फिसल गया

सुनिए जरा मैंने कहा मत सताईये
अपने आप अपनी राह लौट जाईये
ये वो राहें नहीं जिसपे चल के कोई संभल संभल गया

बहके कदम अब तो सनम बाँह थाम लो
अपनी नज़र अपनी निगाहों से काम लो
आप का क्या गया, फूल सा दिल मेरा कुचल कुचल गया