Apne Hathon Ki Lakeeron Mein

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझको
Work
Language

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझको
मैं हूँ तेरा तो नसीब अपना बना ले मुझको

मुझसे तू पूछने आया है वफ़ा है के मानी
ये तेरी सादादिली मार ना डाले मुझको

खुदको मैं बाँट ना डालूँ कहीं दामन दामन
कर दिया तूने अगर मेरे हवाले मुझको

वादा फिर वादा है मैं ज़हर भी पी जाऊँ क़तील
शर्त ये है कोई बाहों में सँभाले मुझको