Aayo Kahan Se Ghanshyam

आयो कहाँ से घनश्याम
Year
Language

आयो कहाँ से घनश्याम
रैना बिताई किस धाम

रात की जागी रे अँखियाँ हैं तोरी
हो रही गली गली जिया की चोरी
हो नहीं जाना बदनाम

सजधज तुमरी का कहूँ रसिया
ऐसे लगे तेरे हाथों में बँसिया
जैसे कटारी लियो थाम

मैं ना कहूँ कछु मोसे ना रूठो
तुम खुद अपने जियरा से पूँछो
बीती कहाँ पे कल शाम