आप अगर इन दिनों यहाँ होते Work Koi Baat Chale Year 2006 Language Hindi आप अगर इन दिनों यहाँ होते हम जमीं पर भला कहाँ होते वक़्त गुज़रा नहीं अभी वर्ना रेत पर पाँव के निशां होते मेरे आगे नहीं था गर कोई मेरे पीछे तो कारवां होते तेरे साहिल पे लौटकर आती गर उम्मीदों के बादबां होते