(humming)
आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाए
आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाए
आँसू भरी हैं …
वादे भुला दे, कसम तोड़ दे वो
वादे भुला दे, कसम तोड़ दे वो
हालत पे अपनी हमें छोड़ दे वो
ऐसे जहां से क्यों हम दिल लगाए
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाए
आँसू भरी हैं …
बरबादियोंकी अजब दास्तां हूँ
शबनम भी रोए, मैं वो आसमाँ हूँ
तुम्हें घर मुबारक, हमें अपनी आहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाए
आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाए
आँसू भरी हैं …