आज मैंने अपना फिर सौदा किया Work Soz Language Hindi आज मैंने अपना फिर सौदा किया और फिर भी मैं दूर से देखा किया ज़िन्दगी भर मेरे काम आए उसूल एक एक करके उन्हें बेचा किया कुछ कमी अपनी वफाओं में भी थी तुमसे क्या कहते कि तुमने क्या किया हो गई थी दिल को कुछ उम्मीद सी खैर तुमने जो किया अच्छा किया